बिलासपुर मंडल के नए डीआरएम बने राकेश रंजन, संभाला कार्यभार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर // दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक(डी आर एम) अब राकेश रंजन हो गए हैं। नवजात डीआरएम श्री रंजन ने बीते सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

https://cgcitynews.com

बिलासपुर मंडल के नए डी आर एम राकेश रंजन ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक आयोजित कर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री रंजन ने मंडल में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

बिलासपुर मंडल के नए डीआरएम राकेश रंजन
नव नियुक्त डीआरएम राकेश रंजन अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए

यहां रह चुके हैं पदस्थ

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार नवनियुक्त डीआरएम राकेश रंजन भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएसई) के 1996 बैच के अधिकारी हैं। बिलासपुर मंडल में पदस्थापना से पहले वे पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर में चीफ सिग्नल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। अपने दीर्घ एवं समृद्ध सेवाकाल के दौरान उन्होंने बरौनी एवं गोरखपुर में एएसटीई, इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन (आईआरआईएसईटी), हैदराबाद में प्रोफेसर, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में मुख्य संचार इंजीनियर, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में निदेशक, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में कार्यकारी निदेशक (टेलीकॉम डेवलपमेंट) तथा सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, दिल्ली में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए व्यापक तकनीकी एवं प्रशासनिक अनुभव अर्जित किया है।

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/

इस कार्य में है उल्लेखनीय योगदान

रेलटेल कॉर्पोरेशन में निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान नई पीढ़ी के एक्सल काउंटर एवं आईपी आधारित एक्सचेंज प्रणालियों के विकास एवं सफल कार्यान्वयन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है, कि बिलासपुर रेल मंडल में पूर्व में पदस्थ डीआरएम राजमल खोईवाल की पदस्थापना अभी कहीं नहीं हुई है।

https://cgstate.gov.in/


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles