RCB W vs DC W: WPL 2026 के फाइनल में गरजा Smriti Mandhana का बल्‍ला, टीम को जीत दिलाकर लिया दम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

विमंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  कप्‍तान स्‍मृति मंधाना का तूफान देखने को मिला। उन्‍होंने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। इस दौरान मंधाना ने 5 चौके और 3 छक्‍के लगाए।

HighLights

  1. वडोदरा में खेला गया फाइनल मैच
  2. आरसीबी ने 6 विकेट से दर्ज की जीत
  3. आरसीबी ने दूसरी बार जीता खिताब

विमंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्‍ली कैपिटल्‍स से हुआ। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में आरसीबी की कप्‍तान स्‍मृति मंधाना का तूफान देखने को मिला।

उन्‍होंने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। इस दौरान मंधाना ने 5 चौके और 3 छक्‍के लगाए। यह WPL इतिहास में उनका सबसे तेज अर्धशतक है।  स्‍मृति मंधाना ने 41 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 12 चौके और 3 छक्‍के लगाए।

स्‍मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 से ज्‍यादा रनों की साझेदारी हुई। इसके साथ ही मंधाना ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह विमंस प्रीमियर लीग में सबसे अधिक शतकीय साझेदारियों में शामिल होनी वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में मंधाना ने नैट साइवर-ब्रंट को पीछे छोड़ दिया है।

WPL में सबसे अधिक शतकीय साझेदारियों में शामिल बल्लेबाज

  • 6 – स्मृति मंधाना*
  • 5 – नैट साइवर-ब्रंट
  • 4 – शेफाली वर्मा
  • 4 – मेग लैनिंग
  • 4 – हेले मैथ्यूज

स्मृति मंधाना के लीग में 1000 रन भी पूरे हो गए हैं। वह नैट साइवर-ब्रंट (1348), मेग लैनिंग (1200), हरमनप्रीत कौर (1193) और शेफाली वर्मा (1124) के बाद WPL में 1000 से अधिक रन बनाने वाली 5वीं खिलाड़ी बन गई हैं।

WPL में सर्वोच्च साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

  • 165 – स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल (आरसीबी) बनाम डीसी, वडोदरा, 2026 फाइनल
  • 162 – मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा (डीसी) बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न, 2023
  • 146 – जेस जोनासेन और शेफाली वर्मा (डीसी) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2025
  • 142 – स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल (आरसीबी) बनाम डीसी, डीवाई पाटिल, 2026
  • 140 – बेथ मूनी और लौरा वोल्वाड्ट (जीजी) बनाम आरसीबी, दिल्ली, 2024

WPL फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 87 (41): स्मृति मंधाना बनाम DC, वडोदरा, 2026
  • 79 (54): जॉर्जिया वोल बनाम DC, वडोदरा, 2026
  • 66 (44): हरमनप्रीत बनाम DC, ब्रेबोर्न, 2025
  • 60* (55): नैट साइवर-ब्रंट बनाम DC, ब्रेबोर्न, 2023
  • 57 (37): जेमिमा रोड्रिग्स बनाम RCB, वडोदरा, 2026

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!