कोरबा /कोरबा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली जब बुधवारी के एटीएम में कार्ड बदलकर दो लाख रुपयों की ठगी की गई जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया उन्होंने इसकी छानबीन प्रारंभ कर दी और इस के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक की गिरफ्तारी कटघोरा जबकि दूसरे की बांगो से हुई है।

आरोपी को पकड़ती कटघोरा पुलिस देखे वीडियो
आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की शुरु की और और उन्हें पकड़ लिया गया।


