
कोरबा/ पसान ::कोरबा जिला के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत पसान में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यहां पर सरपंच विनीता देवी तंवर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ,ग्राम पंचायत में सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रगान का गायन किया।

इस दौरान मौके पर सरपंच के अलावा उपसरपंच हीरादेवी पांडेय, तहसीलदार ,रामशरण सिंह तंवर ,हरप्रसाद शास्त्री ,डॉ श्यामलाल जायसवाल ,डॉ हरिकिशन बिंझवार ,सलीम खान ,श्रीकांत वर्मा ,प्रताप साहू ,जफर खान ,सुल्तान खान ,आनंद मित्तल , दिलीप साहू ,राजकुमार पांडेय के साथ ग्राम पंचायत के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

