राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक चौथे चरण के तीसरे दिन के खेल का किया शुभारंभ ,कांग्रेस सरकार ने पारंपरिक खेलो को आगे बढ़ाया ग्रामीण प्रतिभा निखरकर आई सामने -जयसिंह अग्रवाल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (छत्तीसगढ़ सिटी न्यूज)/ इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल चौथे चरण के तीसरे दिन राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने किया शुभारंभ 16 विधाओ के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया  मंत्री जी अपने आप को इन खेलो से रोक नहीं पाए और कुछ खेलो में हाथ भी आजमायें

राजस्व मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ,ने पारंपरिक खेलो को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रारंभ किया जो बहुत ही प्रशंसनीय है कोरबा जिला में कई दूसरे प्रदेश के लोग भी निवास करते है जिससे यहाँ अलग अलग प्रकार से कई तरह के खेलो का आयोजन होता था इस खेल के शुरू होने से खिलाड़ियों को एक उचित प्लेटफार्म मिला जिसमें खिलाड़ी अपने कला कौसल का परिचय देकर संभाग और प्रदेश स्तर के प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखा सकता है और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकते है

इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर सभापति श्याम सुंदर सोनी संतोष राठौड़ रामगोपाल यादव समेत कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles