सेन्दूरगढ़ से बासिन जाने वाली सड़क बदहाल, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं — जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा / पसान  //  कोरबा ज़िला, छत्तीसगढ़: पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्दूरगढ़ से बासिन जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा यह रास्ता पूरी तरह से कीचड़ से भर चुका है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क बारिश के मौसम में दलदल में तब्दील हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, मरीज़ और किसान — सभी को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने कई बार ग्राम पंचायत के सरपंच को इस समस्या की जानकारी दी है और मरम्मत की माँग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सरपंच की उदासीनता से ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
“हर साल बारिश में यही हाल होता है, हम लोग फिसलते हुए गिरते हैं, बाइक तक नहीं चल पाती,” एक स्थानीय किसान ने बताया। “अगर किसी को आपात स्थिति में अस्पताल ले जाना पड़े तो वह भी इस सड़क से नहीं जा सकता गांव से एक ही रास्ता है कहीं जाने के लिए।”

ग्रामीणों ने प्रशासन और जिला अधिकारियों से अपील की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि जनजीवन सामान्य हो सके। यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई, तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने पर भी विचार कर रहे हैं।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles