कोरबा में लूट और नकबजनी का खुलासा: पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, बाइक और चाकू जब्त

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /21/01/26// कोरबा में लूट और नकबजनी का खुलासा जिले के अलग अलग क्षेत्र में हुई लूट और नकबजनी के मामले को पुलिस ने सुलझा ने लिया है। मामले में दो आरोपी पुलिस के और हत्थे चढ़े हैं, जबकि तीन आरोपी को रतनपुर पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर के लिया है। नकबजनी के दो आरोपी फरार टो हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही बन है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से हुई बाइक व चाकू जप्त किया है। आरोपियों व को वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायिकया रिमांड पर भेजा गया है।

कोरबा की यह खबर भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/16-year-old-criminal-absconds-from-korba-childrens-home-again-questions-on-security-system/

पहली घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पूटा में 9 जनवरी की रात लगभग 8.30 बजे घटित हुई थी। यहां रहने वाले जगत नेताम से दो पल्सर में सवार चार बदमाशों ने दो हजार की झपटमारी की थी। जिसकी शिकायत जगत नेताम ने थाना पहुंचकर की। दूसरी घटना चैतमा पुलिस चौकी अंतर्गत श्री साई फ्यूल्स में 15-16 जनवरी की दरम्यानी रात घटित हुई। यहां भी पल्सर बाइक में सवार होकर बदमाश पहुंचे, जिन्होंने कर्मचारियों से चाकू की नोंक पर आठ हजार रूपए नगदी को लूट लिया। मामले की शिकायत पेट्रोल पंप संचालक राजकुमार कश्यप ने पुलिस चौकी पहुंचकर की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। उनके निर्देश एएसपी कोरबा लखन पटले व एएसपी कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाली जितेंद्र सिंह यादव व चौकी प्रभारी अफसर खान अपनी टीम के साथ आरोपियों की पतासाजी कर रहे थे। पुलिस को पतासाजी के दौरान अहम जानकारी हाथ लगी, जिसके आधार पर जगत नेताम से हुई नकबजनी के मामले में पाली अस्पताल के पीछे रहने वाले श्रीयष परिहार उर्फ कान्हा 26 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। उसने अपने तीन साथी सुल्तान हुसैन, कामरान अंसारी व वेदप्रकाश वैष्णव उर्फ नीलेश वैष्णव के साथ मिलकर झपटमारी को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सुल्तान और कामरान अंसारी फरार हो चुके थे। इसी तरह पेट्रोल पंप में हुई लूट के मामले में सूर्योदय नगर केराझरिया निवासी समीर नागेश 19 वर्ष को पकड़ा गया। उसने नीलेश वैष्णव के अलावा अभिषेक प्रजापति उर्फ मांडा व कपिल पटेल के साथ लूट को अंजाम दिया था। दोनों ही प्रकरण में एक आरोपी नीलेश वैष्णव की संलिप्तता सामने आई है। खास तो यह है कि रतनपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप में हुई लूट के मामले में नीलेश वैष्णव के अलावा अभिषेक व कपिल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया था, जिनकी न्यायालयिन प्रक्रिया पूर्ण कर पृथक से गिरफ्तारी की जाएगी।

https://cgpolice.gov.in

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles