पाकिस्तान: जेल में बंद इमरान खान की मौत की अफवाह जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहीं बहनों पर लाठीचार्ज

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

 

इस्लामाबाद, पाकिस्तान। पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तबीयत और सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाहें फैल गईं। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव और बढ़ा दिया है।

0 मुलाकात न होने पर प्रदर्शन

यह अफवाहें तब फैलीं जब इमरान खान की बहनें—अलीमा खान, नोरीन नियाज़ी और डॉ. उज्मा खान—मंगलवार रात को जेल प्रशासन द्वारा मुलाकात की अनुमति न दिए जाने पर अपने समर्थकों के साथ जेल के बाहर धरने पर बैठ गईं।
एक साल से जारी प्रयासों के बावजूद, जेल प्रशासन सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें इमरान खान से मिलने से लगातार रोक रहा है।

0 पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप

प्रदर्शन कर रहीं बहनों ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने शांतिपूर्ण विरोध के दौरान उन पर लाठीचार्ज किया।
71 वर्षीय बहन नोरीन खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि पुलिस ने उन्हें बालों से पकड़कर सड़क पर घसीटा और अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।

0 2023 से जेल में है इमरान खान

बहनों के साथ बदसलूकी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उन्हें जेल पहुंचने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और उन पर भ्रष्टाचार (तोशाखाना केस) तथा सरकारी सीक्रेट लीक करने जैसे आरोपों में 14 साल की सज़ा सुनाई जा चुकी है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles