नयी दिल्ली, (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हताशा का नतीजा है।.
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल, सोमनाथ भारती, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय सहित पार्टी कई अन्य नेता उनके आवास पहुंचे

