जनपद पंचायत पौड़ी उपरोड़ा के जनपद सदस्य संतोष मराबी ने डीजीपीएस सर्वे पर जताई आपत्ति, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा। जनपद पंचायत पौड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा के जनपद सदस्य संतोष मराबी ने ग्राम बीजाडांड़ क्षेत्र में एक निजी कंपनी द्वारा किए जा रहे डीजीपीएस सर्वे को गंभीर अनियमितता बताते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी द्वारा किया जा रहा सर्वे न तो ग्राम पंचायत की अनुमति से हो रहा है और न ही कोई पूर्व सूचना ग्रामीणों या पंचायत को दी गई है।
जनपद सदस्य ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि दिनांक 09 नवंबर 2025 को कंपनी के सर्वे दल द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में बिना किसी सक्षम अनुमति के भू–अभिलेख संबंधित कार्य किया जा रहा था, जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने जनपद पंचायत को दी। शिकायत में बताया गया कि यह कार्य पूर्णत: अवैध है, क्योंकि संबंधित क्षेत्र डीएमएफ 5D अनुबंधित क्षेत्र में आता है, जहाँ बिना जिला प्रशासन की अनुमति किसी भी प्रकार का औद्योगिक सर्वे या भूमि संबंधी गतिविधि प्रतिबंधित है।
जनपद सदस्य ने स्पष्ट किया कि इस तरह के सर्वे कार्य से ग्रामीणों में भ्रम फैल रहा है और किसानों पर अनावश्यक दबाव की स्थिति बन रही है। पत्र में कलेक्टर से अनुरोध किया गया है कि कंपनी द्वारा किए जा रहे अवैध डीजीपीएस सर्वे को तुरंत रोका जाए और भविष्य में बिना अनुमति इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए जाएँ।
शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि कंपनी की गतिविधियाँ भूमि स्वामित्व, राजस्व रिकॉर्ड तथा ग्रामीण हितों को प्रभावित कर सकती हैं, जो शासन की नीतियों के विपरीत है।
अंत में, जनपद पंचायत पौड़ी उपरोड़ा के जनपद सदस्य ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की तत्काल जाँच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों और प्रभावित ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles