कोरबा कलेक्टर का पसान दौरा: सरपंच ने किया स्वागत, गांव के विकास के लिए सौंपा मांग पत्र

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पसान | कोरबा (छत्तीसगढ़) / कोरबा कलेक्टर पसान दौरा 
कोरबा जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत पसान में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के दौरे के दौरान ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पसान के सरपंच सुरेंद्र तिग्गा ने कलेक्टर महोदय का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया और गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

कोरबा कलेक्टर पसान दौरा
कोरबा कलेक्टर पसान दौरा

सरपंच द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में ग्राम पंचायत पसान  विकासखंड पोंड़ी उपरोड़ा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जनहित समस्याओं को शामिल किया गया। इसमें दल सागर तालाब के सौंदर्यीकरण, पसान खेल मैदान के सौंदर्यीकरण, शवदाह गृह निर्माण, सोलर हाई मास्क लाइट एवं स्ट्रीट लाइट, मंगल भवन निर्माण, प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत सड़क उन्नयन, नाली निर्माण एवं बस स्टैंड परिसर में कॉम्प्लेक्स निर्माण जैसे कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कोरबा कलेक्टर पसान दौरा, मांग पत्र
कोरबा कलेक्टर पसान दौरा

https://cgcitynews.com
कलेक्टर ने मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस दौरान ग्रामवासियों ने भी अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया। कलेक्टर का यह दौरा ग्रामीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

https://panchayat.cg.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles