भारतीय नौसेना के सेंसटिव इलाके में मिला चाइनीज GPS से लैस समुद्री पक्षी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ के कारवार में एक समुद्री पक्षी चाइनीज जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस के साथ मिला है। यह भारतीय नौसेना के संवेदनशील क्षेत्र के पास पाया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और वन विभाग अलर्ट हो गए हैं।

 कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ के कारवार इलाके में एक समुद्री पक्षी मिला है, जिसके शरीर पर चाइनीज GPS ट्रैकिंग डिवाइस लगा हुआ है। यह पक्षी उस इलाके में मिला है, जो भारतीय नौसेना के संवेदनशील क्षेत्र के करीब है। चाइनीज GPS वाले पक्षी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और वन विभाग तुरंत अलर्ट हो गया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को तटीय समुद्री पुलिस सेल को कारवार के रवींद्रनाथ टैगोर बीच पर एक सीगल (समुद्री पक्षी) के शरीर से चाइनीज GPS ट्रैकिंग डिवाइस बरामद की गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में अब तक जासूसी गतिविधि से जोड़ने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

जांच के दौरान मिला चीनी ईमेल

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सीगल के शरीर पर एक जीपीएस ट्रैकर बंधा हुआ था। इस उपकरण में एक इलेक्ट्रॉनिक यूनिट और एक छोटा सौर पैनल लगा हुआ था। अधिकारियों को ट्रैकर से जुड़ा एक ईमेल पता भी मिला, साथ ही एक संदेश भी मिला जिसमें पक्षी को ढूंढने वाले किसी भी व्यक्ति से दिए गए ईमेल आईडी पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया था।

पुलिस के अनुसार, यह ईमेल आईडी चीनी विज्ञान अकादमी से जुड़ा है, जो स्वयं को पारिस्थितिकी-पर्यावरण विज्ञान अनुसंधान केंद्र बताती है। अधिकारी स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए उल्लिखित ईमेल आईडी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

जांच जारी

उत्तरा कन्नड़ा के पुलिस अधीक्षक दीपान एम.एन. ने कहा कि कई पहलुओं की जांच की जा रही है, जिनमें यह भी शामिल है कि क्या यह पक्षी प्रवासी पैटर्न का अध्ययन करने के लिए एक वैज्ञानिक अनुसंधान परियोजना का हिस्सा था।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!