

एसईसीएल के तहत छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के भूविस्थापितों का सम्मेलन 12 जनवरी को गेवरा में होगा। इसमें रोजगार, मुआवजा, पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर संयुक्त आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अंतर्गत छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के भूविस्थापितों का एसईसीएल स्तरीय सम्मेलन 12 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन कोरबा जिले के गेवरा क्षेत्र स्थित नराईबोध भूविस्थापित भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, कोरबा, रायगढ़, बैकुंठपुर, विश्रामपुर, भटगांव, चिरमिरी और हसदेव क्षेत्रों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के सोहागपुर और जमुना कोतमा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के नेता, किसान प्रतिनिधि, हाईकोर्ट अधिवक्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण शामिल होंगे।
ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के सदस्य ललित महिलांगे ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा, जिसमें पहली बार एसईसीएल की सभी खदानों के प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे और आगे की लड़ाई को मजबूती देने के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी. cgcitynews.com इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए cgcitynews.com या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
