कोरबा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सिविल लाइन पुलिस की दबिश में मकान मालकिन सहित 8 गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरब/ cgcitynews/ जिला पुलिस ने शनिवार को अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध एक निर्णायक कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में लंबे समय से संचालित सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने मकान मालकिन सहित 3 युवकों और 5 युवतियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया।

0 विरोध करने पर धमकाती थी मकान मालकिन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त मकान में काफी समय से युवक-युवतियों का संदिग्ध जमावड़ा लगा रहता था। स्थानीय निवासियों ने कई बार इस पर आपत्ति जताई, लेकिन मकान मालकिन सुरती पटेल द्वारा उन्हें डराने-धमकाने और गाली-गलौज करने की शिकायतें मिल रही थीं। इलाके के दूषित होते माहौल और बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से क्षुब्ध होकर वार्डवासियों ने शुक्रवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

यह खबर भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/major-incident-of-bridge-theft-in-korba-revealed-police-took-action-and-arrested-five-accused-of-bridg

0 घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी

शिकायत की सत्यता जांचने के बाद शनिवार को पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान पर दबिश दी। छापे के दौरान वहां मौजूद युवक-युवतियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

0 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
* ईश्वर कुमार (निवासी: हरदी बाजार)
* नील कुमार यादव (निवासी: हरदी बाजार)
* राज दास महंत (निवासी: बैगिनडबार)
* सुरती पटेल (मकान मालकिन)
* इनके साथ ही 4 अन्य युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है।

0 वार्डवासियों ने थाने पहुंचकर जताया आक्रोश

कार्रवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद अजय गोड के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि इन अनैतिक गतिविधियों के कारण पूरे क्षेत्र की शांति भंग हो चुकी थी। पार्षद एवं नागरिकों ने सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

  • मोहल्लेवासियों की शिकायत पर पुलिस टीम ने रेड की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।”
    > — लखन पटले, एएसपी (कोरबा)
  • 26 जनवरी 2026
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    आज का यह पावन दिन हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता व अखंडता की याद दिलाता है।

    26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अपनाकर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।

    आइए हम सब मिलकर देश की स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्यों को आत्मसात करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

    देश के वीर शहीदों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए, हम संकल्प लें कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम के साथ भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

    जय हिंद!
    वंदे मातरम्!

    शुभेच्छु
    CGCITYNEWS वेबपोर्टल न्यूज

https://cgpolice.gov.in

 

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles