दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं Shikhar Dhawan, हल्दी और चूड़ा सेरेमनी में छाईं विदेशी दुल्हनिया

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

क्रिकेटर शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी कर रहे हैं। उनकी संगीत, हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। हल्दी में सोफी लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और शिखर के साथ रोमांटिक पोज दिए। उन्होंने चूड़ा सेरेमनी में कलीरे भी फ्लॉन्ट किए। शिखर की यह दूसरी शादी है, उनका आयशा मुखर्जी से तलाक हो चुका है।

HighLights

  1. शिखर धवन सोफी शाइन से दूसरी शादी कर रहे हैं
  2. शिखर और सोफी के प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज वायरल
  3. शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से की थी पहली शादी

 मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ शादी करने जा रहे हैं।

शिखर धवन ने पिछले महीने ही सोफी शाइन के साथ इंगेजमेंट की थी। तभी से फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। परसों उनकी संगीत सेरेमनी हुई और अब कपल की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं।

हल्दी सेरेमनी में शिखर और सोफी का रोमांस

शिखर धवन की विदेशी दुल्हनिया ने हिंदू वेडिंग प्री-वेडिंग फंक्शंस में जान डाल दी। उन्होंने प्री-वेडिंग सेरेमनी से तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने होने वाले पति शिखर के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं।

Shikhar dhawan Sophie Shine

ट्रेडिशनल लुक में कहर ढा रहीं सोफी

हल्दी सेरेमनी में सोफी शाइन ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लाल रंग का लहंगा, स्लीवलेस चोली पहना और अपनी ड्रेस को येलो दुपट्टा से स्टाइल किया। उन्होंने ग्रीन ईयरिंग्स के साथ अपने लुक को और खूबसूरत बनाया।

अलग अंदाज में सोफी ने मनाई हल्दी सेरेमनी

एक तस्वीर में वह अपनी हेल्दी सेरेमनी को एन्जॉय करती हुई दिख रही हैं। इस सेरेमनी में हल्दी की जगह पीले फूलों का इस्तेमाल किया गया। वहीं एक फोटो सोफी की चूड़ा सेरेमनी की है जिसमें वह अपना कलीरा भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक तस्वीर में वह व्हाइट कुर्ता-पायजामा और येलो नेहरू जैकेट पहने शिखर के साथ पोज दे रही हैं।

शिखर धवन की पहली पत्नी

बता दें कि सोफी शाइनी के साथ 40 साल के शिखर धवन की दूसरी शादी होने जा रही है। इससे पहले उन्होंने मेलबॉर्न बेस्ड आयशा मुखर्जी से शादी थी जिनसे उन्हें एक बेटा भी है। दोनों 2021 को अलग हो गए थे और 2023 में उनका ऑफिशियल तलाक हो गया था।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!