38.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

स्कूल से नदारद रहने वाली अध्यापिका को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस ,तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण नहीं देने पर की जायेगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान :: पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के कुम्हारी के प्राथमिक शाला मरखीपारा का निरीक्षण दल द्वारा निरीक्षण किया गया जहाँ पदस्थ अध्यापिका प्रीति ताम्रकार अनुपस्थित पायी गई जिस पर निरीक्षण प्रभारी प्राचार्य पसान अनिल कुमार कोरी द्वारा कार्य मे लापरवाही मानते हुए कार्यवाही प्रतिवेदन उच्च अधिकारी को भेजी गई ,जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा को जाँच करने का आदेश जारी किया गया जिसपर कार्यवाही करते हुए उन्होंने उक्त अध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ,

उपरोक्त संदर्भित विषयांतर्गत लेख है कि प्राचार्य शा.उ.मा.वि.पसान के द्वारा आपके विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर आप शाला में दिनॉक 30.09.2022 से पदस्थ है, और आपके द्वारा परिविक्षा अवधि दो वर्ष में कई बार चिकित्सा एवं संतान पालन अवकाश लिया गया, तथा दिनाँक 08.02.2023 से दिनॉक 28.02.2023 एवं दिनोंक 13.03.2023 से दिनांक 26.04.2023 तक बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रही। जब भी आप विद्यालय आती है, तो 11.00 बजे आती है, और दो से तीन बजे की बीच अपने निवास स्थान पेन्ड्रा चली जाती है। आप दिनॉक 21.09.2024 से दिनाँक 03.10.2024 तक बिना

सूचना के अनुपस्थित रहीं, आपके अनुपस्थिति के कारण अध्ययनरत बच्चों का पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। आपका उक्त कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है। जो छ. ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत हैं। उक्त संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर देना सुनिश्चित करें, आपका जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर आपके विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। इसकी जवाबदार आप स्वयं होंगे।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!