Silver Price: ₹3 लाख के आसपास पहुंची चांदी, अचानक ₹14 हजार रुपये बढ़ा दाम; इस समय आप क्या करें?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

चांदी में अचानक ₹14,000 प्रति किलो की बढ़ोतरी (Silver Price Hike) हुई, जिससे इसका दाम ₹2,96,500 तक पहुंच गया। यूएस-ईरान युद्ध, मार्च फ्यूचर कॉम एक्सपायरी और आपूर्ति में कमी इसके मुख्य कारण हैं। विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार, युद्ध की स्थिति तक तेजी जारी रहेगी। निवेशकों को फिलहाल ईटीएफ में निवेश की शुरुआत नहीं करनी चाहिए

 यूएस ईरान युद्ध (US-Iran War) का असर सबसे ज्यादा अभी सोने-चांदी, शेयर बाजार और क्रूड ऑयल में देखने को मिल रहा है। यूएस ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर आर्थिक अस्थिरता बनी हुई है। निवेशक चिंता में है और सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ रहे हैं। इसलिए चांदी में लगातार तेजी (Silver Price Hike) देखी जा रही है।

2 मार्च को कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी (Silver Price Today) में लगभग 10 हजार रुपये की तेजी आई। फिर कुछ समय बाद इसमें थोड़ी नरमी आई और इसमें लगभग 5000 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई। लेकिन दोपहर 1 बजे चांदी में अचानक 14 हजार रुपये प्रति किलो का उछाल आया।

Silver Price Hike: कितना बढ़ा चांदी का दाम?

दोपहर 1 बजे 1 किलो चांदी में 14 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़ोतरी आई। 2 मार्च, दोपहर 1 बजे  1 किलो चांदी का दाम 2,96,500 रुपये चल रहा है। अगर ऐसी ही तेजी रही तो जल्द चांदी का दाम 3 लाख रुपये पहुंच सकता है।

इससे पहले जनवरी के महीने चांदी में ऐसी तूफानी तेजी देखी गई थी। उस समय 1 किलो चांदी का दाम 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया था।

Silver Price Hike Reason: यूएस-ईरान युद्ध नहीं, ये भी है वजह?

हमने सोने और चांदी को लेकर आज कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि चांदी का दाम युद्ध की वजह से तो बढ़ ही रहा है। इसके साथ ही मार्च फ्यूचर कॉम की एक्सपायरी भी है जिसकी वजह से भी चांदी में हलचल देखी जा रही है। इसके साथ ही चांदी की सप्लाई में कमी है। इसलिए भी इसके दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

कब तक बढ़ेगी कीमत?

केडिया एडवाइजरी के फाउंडर अजय केडिया की मानें तो युद्ध की परिस्थिति में निवेशक सुरक्षित विकल्प की तरफ बढ़ते हैं। इसलिए जब तक युद्ध की परिस्थितियां बनी रहेगी तब तक सोने और चांदी में तेजी देखने को मिलेगी।

इस समय आप क्या करें?

चांदी में इस समय ईटीएफ या किसी भी तरह से निवेश न करें। क्योंकि इस समय चांदी अपनी चरम पर है। ऐसी स्थिति में एसआईपी करना बेस्ट ऑप्शन रहेगा। अगर निवेश शुरू नहीं किया है तो अभी थोड़ा इंतजार करें। निवेशकों को कीमत गिरने का इंतजार करना चाहिए।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!