Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने का इंतजार खत्म, OTT पर कब और कहां देखें Aamir Khan की फिल्म?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि वह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर और कब स्ट्रीम होगी, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है

HighLights

  1. ‘सितारे जमीन पर’ की OTT रिलीज की हुई ऑफिशियल घोषणा
  2. आमिर खान ने ओटीटी पर लाने से पहले अपनाई थी ये रणनीति
  3. कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म

20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आमिर खान (Aamir Khan) और जेनेलिया डिसूजा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ फाइनली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आमतौर पर बड़ी से बड़ी फिल्में 40 दिन या फिर डेढ़ महीने बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी जाती हैं।

हालांकि, आमिर खान, जो ‘सितारे जमीन पर’ के निर्माता भी हैं, उन्होंने एक अनोखा मॉडल अपनाया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी की स्ट्रीमिंग से पहले उन्होंने इसे यूट्यूब पर रिलीज किया था, जहां उनके चैनल पर 100 रुपये देकर फैंस यह मूवी देख रहे थे। अब 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद फाइनली यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है। आप ‘सितारे जमीन पर’ कब और कहां देख सकते हैं, नीचे पढ़ें इसकी डिटेल्स:

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी ‘सितारे जमीन पर’

आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर्स और यूट्यूब के बाद जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, वह ‘सोनी लिव’ (Sony LIV) है। ओटीटी पर इस फिल्म की स्ट्रीमिंग की जानकारी खुद सोनी लिव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

उन्होंने ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी। ‘सितारे जमीन पर’ जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है।” टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद मार्च 2026 में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

बॉक्स ऑफिस पर हिट थी ‘सितारे जमीन पर’

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 266 करोड़ रुपये के आसपास का टोटल कलेक्शन किया था, जबकि इंडिया में ‘सितारे जमीन पर’ की नेट कमाई 166.58 करोड़ रुपये तक हुई थी। 90 करोड़ के बजट में बनी आमिर खान की यह फिल्म भले ही उनके करियर की सबसे सफल फिल्म न बन पाई हो, लेकिन 2025 की हिट फिल्मों की लिस्ट में इसने अपना नाम जरूर दर्ज करवा लिया था।

sitaare zameen par worldwide collection  (1)

आपको बता दें कि ‘सितारे जमीन पर’ स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियंस’ का आधिकारिक हिंदी एडेप्टेशन है। फिल्म की कहानी एक घमंडी बास्केटबॉल कोच की है, जो नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा जाता है। कोर्ट उसे सजा के तौर पर 10 ‘स्पेशली एबल्ड’ बच्चों की टीम को बास्केटबॉल सिखाने का आदेश देता है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!