SL vs ENG: जो रूट और हैरी ब्रूक के शतकों के दम इंग्लैंड ने श्रीलंका में जीती वनडे सीरीज, 2023 के बाद पहली बार किया ये काम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

SL vs ENG: /   कप्तान हैरी ब्रूक ( नाबाद 136) और जो रूट (नाबाद 111) के शतकों की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 53 रनों से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह मार्च 2023 के बाद घर से बाहर उसकी पहली वनडे सीरीज जीत है। श्रीलंका के पवन रत्नानायके ने 121 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
HighLights

  1. इंग्लैंड ने श्रीलंका को 53 रनों से हराकर सीरीज जीती
  2. हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतक जड़े
  3. मार्च 2023 के बाद इंग्लैंड की पहली विदेशी सीरीज जीत

कप्तान हैरी ब्रूक के नाबाद 136 रन और जो रूट के नाबाद 111 रनों की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका को 53 रनों से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की है। ये मार्च 2023 के बाद घर से बाहर उसकी पहली वनडे सीरीज जीत है।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 357 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवरों में 304 रनों पर ही ढेर हो गई। उनके लिए पवन रत्नानायके ने 121 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

श्रीलंका की दमदार शुरुआत

358 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका को पाथुम निसंका और कामिल मिसारा ने तेज शुरुआत दी। मिसारा 17 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट छठे ओवर की पहली गेंद पर 48 के कुल स्कोर पर गिरा। कुसल मेंडिस को 85 रनों के कुल स्कोर पर जेमी ओवरटन ने आउट कर दिया। वह 20 रन ही बना सके। निसंका ने अर्धशतक पूरा कर लिया था और इसके बाद ही वह आउट हो गए। 10वें ओवर की पहली गेंद पर ओवरटन ने ही उन्हें अपना शिकार बनाया। निसंका ने 25 गेंदों पर 50 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

लड़खड़ा गई पारी

अच्छी शुरुआत के बाद कुछ विकेट लगातार गिरने से मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई। कप्तान चरिथ असालंका 13 रन ही बना सके। जानिय लियानागे ने 22 रन बनाए और वह रन आउट हुए। धनंजय डी सिल्वा को नौ के निजी स्कोर पर विल जैक्स ने आउट किया। इस बीच पवन अपनी पारी खेल रहे थे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते जा रहे थे।

दुनिथ वेलालेगे (22), वानिंदु हसारंगा (9), जैफ्री वैंडरसे (14) जल्दी-जल्दी आउट हो गए। पवन तेजी से रन बना रहे थे लेकिन जीत अब अकेले उनके बस की बात नहीं थी। 47वें ओवर की चौथी गेंद पर सैम करन ने उन्हें बोल्ड कर इंग्लैंड को जीत दिलाई।

  SL vs ENG:   इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी

इससे पहले, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार काम किया। लेग स्पिनर रेहमान अहमद, बेन डकेट के साथ पारी की शुरुआत करने आए। दोनों की ये जोड़ी इंग्लैंड को तेज शुरुआत नहीं दे सकी। सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर डकेट 17 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हो गए। उनको डी सिल्वा ने आउट किया। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर रेहान अहमद भी आउट हो गए। उन्हें हसारंग ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 37 गेंदों पर 24 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल रहे।

रूट ने फिर जैकब बैथल के साथ पारी को संभाला और रन गति भी बढ़ाई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। बैथल 72 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 65 रन बनाने में सफल रहे, लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों को विकेट नहीं मिला। रूट और ब्रूक ने 191 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!