लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित पसान कार्यालय बना खंडहर ,किसी भी जिम्मेदार का इस पर ध्यान नहीं,राशि के बंदरबांट की आशंका

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // पसान  ::  कटघोरा वनमंडल के पसान परिक्षेत्र  में  वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय  के पास ही लघु वनोपज सहकारी समिति का कार्यालय बना हुआ है ,पर यहां का कार्यालय  ऐसा लगता हैं  की कई वर्षों से खुला ही नहीं है ,पूरे बारिश में कोई आम आदमी इस कार्यालय में अगर जाना चाहे तो उसे नाव का सहारा लेना पड़ता ,सरकारी योजनाओं और  समितियों का कैसे दुरुपयोग करना है ,अगर देखना है तो पसान की लघु वनोपज का कार्यालय को देखने से पता चल जायेगा ,
oplus_2

 

प्रबंधक प्रताप मराबी  मतलब  घोटाले का सरताज

लघु वनोपज समिति के प्रबंधक जब से प्रताप मराबी को बनाया गया है  ,तब से उन्होंने भ्रष्टाचार में नए अध्याय लिख रहे है ,आज भी ऐसे कई फड़ मुंसी है जिसके यहां के तेंदूपत्ता तोड़ने वाले लोगों का भुगतान नहीं हुआ है , प्रबंधक ने अपना बन्द मोबाइल नंबर दीवाल पर लिखवा दिया है ,कोई  व्यक्ति अगर इनसे  मिलने कार्यालय आता हैं तो कार्यालय में तो ताला लगा मिलता है ,परंतु  दीवाल में अंकित मोबाइल नंबर पर कॉल करने से उन्हें निराशा हाथ लगती है ,

oplus_2

खस्ताहाल कार्यालय का जिम्मेदार कौन  ??

लघु वनोपज कार्यालय भवन ,एवम सामने तालाब नुमा  क्षेत्र इतनी अव्यवस्था पर किसी भी अधिकारी की नजर क्यो नही पड़ती या सबके साथ सरकारी  राशि का बराबर का बंदरबांट होता हैं ,
 कही ऐसा तो नही की इस कार्यालय की साफसफाई ,मरम्मत के लिए कुछ फण्ड ही शासन से जारी न होता हो ,या इसकी पूरी राशि का कागज में काम हो जाता हैं ,ये तो जांच में ही पता चलेगा

शायद यह खबर पढ़कर किसी जिम्मेदार अधिकारी का इस पर ध्यान जाए 

देखिए वीडियो  इस जर्जर कार्यालय का

 

 

 

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles