सतरेंगा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ महिला समिति का सख्त अभियान, भट्टियां तोड़कर नष्ट किया मादक पदार्थ

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (cgcitynews)सतरेंगा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ महिला समिति का सख्त अभियान

नए साल के अवसर पर सतरेंगा में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। पर्यटकों की भीड़ के साथ ही क्षेत्र में अवैध महुआ से निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ की उपलब्धता भी सामने आ रही है। जबकि सतरेंगा में पर्यटन की शुरुआत के बाद इससे उत्पन्न अशांति को देखते हुए ग्रामीणों ने पहले ही नशाबंदी लागू कर रखी है।

https://cgcitynews.com
इसके बावजूद कुछ लोग ग्राम के आसपास जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में छिपकर अवैध महुआ से निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ का निर्माण और बिक्री कर रहे थे। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सतरेंगा की महिला समिति ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध महुआ से निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिला समिति की महिलाएं ग्राम के प्रमुखजनों के साथ आसपास के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचीं।
हाथों में डंडे लिए महिलाओं को देखकर अवैध महुआ से निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ बनाने में जुटे लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला समिति ने जंगल में छिपाकर रखी गई भट्टियों और तैयार किये जा रहे अवैध महुआ से निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ को खोज-खोजकर नष्ट किया। महिलाओं ने भट्टी में चढ़ी अवैध महुआ से निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया।

महिला समिति का कहना है कि सतरेंगा एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनता जा रहा है और यहां इसके कारण किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि नशाबंदी का सख्ती से पालन कराया जाएगा और अवैध महुआ से निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद गांव में शांति व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles