भाजपा को कुल 89059 व कांग्रेस प्रत्याशी को 42977 वोट मिले डाक मतपत्र में भी भाजपा आगे, सोनी 161 व शर्मा को 76 मत प्राप्त
रायपुर // रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में 46 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले भाजपा के सुनील कुमार सोनी ने डाक मतपत्र के साथ ही पहले चक्र से 19वें चक्र तक लीड बढ़ती ही गई। कई चक्र में उन्हें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आकाश शर्मा से दोगुने से अधिक वोट मिले।
रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में 13 नवंबर को हुए मतदान में कुल 136948 वोट पड़े थे। इनमें भाजपा के सुनील सुनील सोनी कुल 89059 तथा कांग्रेस के आकाश शर्मा को कुल 42977 वोट प्राप्त हुए। शनिवार को हुई मतगणना के 19वें व अंतिम चक्र में श्री सोनी को 4688 वोट मिले, जबकि श्री शर्मा को 2544 वोट से ही संतोष करना पड़ा। डाक के माध्यम से कुल 264 मत मिले, जिनमें भाजपा प्रत्याशी ने 161 व कांग्रेस प्रत्याशी ने 76 मत प्राप्त किए। यानी डाक मतपत्र में भी भाजपा आगे रही।
इसके बाद ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती शुरू हुई और पहले चक्र में श्री सोनी ने 3583 व श्री शर्मा ने 2798 मत प्राप्त किए। हर राउंड में दोनों प्रमुख प्रत्याशियों को इस तरह से मिले वोट।
सुनील सोनी आकाश शर्मा
डाक पत्र
161
76
राउंड पहला
3583
2798
दूसरा
4068
1447
तीसरा
3589
1664
चौथा
3134
2829
पांचवां
4204
1475
छठवां
4529
1608
सांतवां
4744
2262
आठवां
3708
3160
नौवां
5860
2342
दसवां
4248
2453
ग्यारहवां 5375
2605
बारहवां 5340
2209
तेरहवां
4453
2745
चौदहवां
5434
2323
पंद्रहवां
5860
4143
सोलहवां
5671
1942
सत्रहवां
5050
2487
अठारहवां
4539
1941
उन्नीसवां
4688
2544
42977
76
कुल प्राप्त 89059
डाक वोट 161
जीत का अंतर 46167

