कोरबा ब्रेकिंग // सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता की संदिग्ध मौत ,हत्या या हादसा पुलिस कर रही जाँच

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // कोरबा के  घंटाघर के पास पावर हाइट्स नामक कॉलोनी में रहने वाले जल संसाधन विभाग के इंजीनियर राजेश धवनकर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। वही उनके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। इस घटना के बाद से कॉलोनी में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और आगे की जांच कर रही है।

मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत घंटाघर के समीप पावर हाइट्स के मून ब्लॉक के आवास क्रमांक 304 में सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेश धवनकर निवास करते थे। उन्हें गुरुवार की देर शाम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत श्री धवनकर को मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने के कारण डॉक्टर ने तत्काल अस्पताल पुलिस को मेमो भेज दिया। जैसे ही सिंचाई विभाग के अफसर के मौत की खबर मिली पुलिस हरकत में आ गई। नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, नगर कोतवाल रूपक शर्मा व सिविल लाइन प्रभारी मृत्युंजय पांडे सहित अन्य अधिकारी व जवान मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो अलग-अलग बातें सामने आ रही है । खास बात तो यह है कि मृतक के सिर और सीने में चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। मामले को प्रथमदृष्टया हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। हालांकि मौत की वजह शुक्रवार को पीएम के बाद ही हो सकेगा


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles