T20 World Cup 2026: 51 साल में पहली बार होगा ऐसा? टीम इंडिया, पाकिस्तान और श्रीलंका पर मंडराया खतरा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस रोमांच हो चली है। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका तीनों टीमों के ही सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।
T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसी हलचल मचा दी है, जिसकी कल्पना भी शायद किसी ने नहीं की थी। हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि 51 साल के मेन्स वर्ल्ड कप (ODI WC और T20 WC) इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान या श्रीलंका में से कोई भी टीम नजर नहीं आएगी। अगर ऐसा हुआ तो नया इतिहास बन जाएगा। वो भी तब जब टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय उपमहाद्वीप में हो रहा है।

👇👇👇यह भी पढ़े

https://cgcitynews.com

पिछले पांच दशकों में पुरुषों के ODI और T20 वर्ल्ड कप मिलाकर कुल 23 टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं। इस दौरान एशिया की तीन बड़ी टीमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने लगातार नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई है। इन तीनों ने मिलकर आठ वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं। भारत ने दो ODI और 2 T20 वर्ल्ड कप सहित कुल 4 खिताब जीते हैं और 13 बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। पाकिस्तान भी 13 बार अंतिम चार में पहुंचा है, जबकि श्रीलंका ने भी इतने ही बार सेमीफाइनल खेला है। 1975 के पहले मेन्स वर्ल्ड कप के बाद लगभग हर संस्करण में इन तीनों में से कम से कम एक टीम सेमीफाइनल में जरूर रही है, लेकिन इस बार कहानी बदलती दिख रही है। T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में समीकरण एशियाई टीमों के खिलाफ जाता नजर आ रहा है।
भारत की मुश्किल राह
ग्रुप-1 में भारत तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार ने नेट रन रेट को झटका पहुंचाया। ऊपर से वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर स्थिति और पेचीदा कर दी है। अब भारत को चेन्नई में 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। साथ ही उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा दे।
ग्रुप-2 में एशियाई टीमों पर खतरा
ग्रुप-2 में इंग्लैंड लगातार दो जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड भी मजबूत स्थिति में है। अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका को हरा देता है, तो लंका और पाकिस्तान दोनों सुपर-8 से बाहर हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में 51 साल के ओवरऑल वर्ल्ड कप (ODI वर्ल्ड कप और T20 वर्ल्ड कप) के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि सेमीफाइनल लाइनअप में भारत, पाकिस्तान या श्रीलंका में से कोई भी टीम शामिल नहीं होगी।
इससे पहले ICC के व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में केवल 2006 चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसा हुआ था, जब ये तीनों टीमें ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थीं। अब सबकी निगाहें सुपर-8 के बाकी मुकाबलों पर टिकी हैं। क्या एशियाई टीमें वापसी कर इतिहास बचा पाएंगी या फिर 2026 का T20 वर्ल्ड कप सचमुच 51 साल का अनचाहा रिकॉर्ड बन जाएगा।
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2

Home

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे

कृषक उन्नति योजना: 25 लाख किसानों के खाते मे ₹10,324 करोड़ की राशि होगी ट्रांसफर , 28 फरवरी को होगा भव्य कार्यक्रम https://cgcitynews.com/krishak-unnati-yojana-an-amount-of-%e2%82%b9-10324-crore-will-be-transferred-to-the-accounts-of-25-lakh-farmers-a-grand-program-will-be-held-on-28th-februa


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles