नर्सरी के फेंसिंग निर्माण की होगी जाँच ,कटघोरा डी एफ ओ शिकायतकर्ता को ले जाकर करेंगे जाँच ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //नर्सरी में फेसिंग के नाम पर हुए भ्रष्टाचार का जिन्न एक बार फिर निकलकर बाहर आ गया है। यह जिन्न हाल ही में वनपाल के पद पर पदोन्नत अफसर का पोल खोल सकता है। दरअसल प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने मुख्य वन प्रबंधक बिलासपुर को कटघोरा डीएफओ से मामले की जांच कराने आदेश जारी किया है। जांच के दौरान शिकायत कर्ता को भी साथ ले जाने कहा है, ताकि जांच में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा सके। जांच अधिकारी को दस दिवस के भीतर रिपोर्ट सौंपना होगा।
यह पूरा मामला कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज का है। दर्री के जमनीपाली लाटा अगारखार स्थित पुष्प पल्लव के फेस 2 मकान क्रमांक 08 में वन विभाग के सेवानिवृत्त उप वन क्षेत्रपाल कोमल प्रसाद शर्मा निवास करते हैं। उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रायपुर को दो अलग अलग शिकायत पत्र 7 फरवरी व 19 फरवरी 2024 को सौपे हैं। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि पसरखेत रेंज के कक्ष क्रमांक 1331 कुल रकबा 57.108 व कक्ष क्रमांक 1068 रकबा 26.456 तथा 1.657 हेक्टेयर जमीप पर वर्ष 2015-16 में वृक्षारोपण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। वर्ष 2016-17 में तीनों ही कक्ष में मिश्रित वृक्षारोपण में पौधरोपण कराया गया था। विभाग के निर्देशानुसार रोपित पौधों की रख रखाव के लिए फेसिंग निर्माण कराया जाना था। इसके विपरीत निर्माण कार्य कराए बिना ही फर्जी प्रमाणक प्रस्तुत कर बिल का भुगतान करा लिया गया। रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए चौकीदार नियुक्त करने का प्रावधान था, ताकि वे नर्सरी में मौजूद रहकर पौधों को मवेशी से बचा सकें। नर्सरी को किसी अन्य प्रकार से होने वाली क्षति से बचाया जा सके। इसके लिए नियुक्त चौकीदारों को महज पांच माह बाद बजट का अभाव बताते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। फेसिंग खंभा का परिवहन करने वाले के बजाय फर्जी देयक प्रस्तुत कर किसी अन्य को भुगतान किया गया। इसी तरह जिस कर्मचारी ने निर्माण कार्य के लिए गिट्टी, सीमेंट सहित अन्य सामान उपलब्ध करा, अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। उसके कार्यस्थल में ऐनवक्त पर बदलाव कर दिया गया। उसे सामान आपूर्ति की राशि प्रदान नहीं की गई, और न ही ट्रैक्टर मालिक को फेसिंग खंभा परिवहन का भुगतान किया गया। सेवानिवृत्त उप वन क्षेत्रपाल की शिकायत को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने गंभीरता से लिया हैं। चूंकि पूरा मामला कोरबा वनमंडल से जुड़ा है। लिहाजा उन्होने मामले की जांच कटघोरा वनमंडल के डी एफ ओ से कराने का आदेश जारी किया है
सूत्रों की मानें तो कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में पदस्थ व हाल ही में उप वन क्षेत्रपाल से वनपाल बने ईश्वर मानिकपुरी वर्ष 2016-17 में कार्य प्रभारी थे। यदि मामले की निष्पक्ष जांच होती है, तो उनके अलावा कई अन्य अधिकारी कर्मचारियों की कलई खुल सकती है। बहरहाल मुख्यालय से जारी जांच आदेश को लेकर महकमें में हड़कंप मचा हुआ है

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles