छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों के बैंक खाते में आज आएगी पीएम आवास की पहली क़िस्त

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर  //  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। बताया जा रहा है की इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के 8.50 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का उपहार देने वाले हैं।
पीएम आवास के लिए 2,583 करोड़ जारी
वित्त विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए पंचायत विभाग को 2,583.98 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। यह राशि हितग्राहियों को पहली किस्त के रूप में उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। योजना के तहत केंद्र सरकार से 8 लाख 46 हजार 931 आवास की स्वीकृति मिली है। इसके लिए केंद्र ने 1,550 करोड़ रुपए पहली किस्त के रूप में दिए हैं। राज्यांश के रूप में 1,033 करोड़ रुपए दिया जाना है। वित्त विभाग ने पहली किस्त के लिए 2583 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles