जिले में महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 2 और 3 मार्च को आयोजित

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (CGCITY NEWS) नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भाजपा की अभूतपूर्व सफलता पश्चात नगर निगम कोरबा सहित विभिन्न नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार उक्त समारोह प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मतदाताओं से इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
# नगर निकायों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा:
* नगर पंचायत, पाली
दिनांक : 2 मार्च 2025
स्थान : मंगल भवन, पाली
समय : प्रातः 11:00 बजे
* नगर पंचायत, छुरी
दिनांक: 2 मार्च 2025
स्थान : सांस्कृतिक मंच, इंदिरा चौक, छुरी
समय : दोपहर 1:00 बजे
* नगर पालिका, बाँकीमोंगरा
दिनांक : 2 मार्च 2025
स्थान : बजरंग चौक, बाँकीमोंगरा
समय : दोपहर 3:00 बजे
* नगर पालिका, दीपका
दिनांक : 2 मार्च 2025
स्थान : नगर पालिका प्रांगण, दीपका
समय : अपराह्न 4:00 बजे
* नगर निगम, कोरबा
दिनांक : 3 मार्च 2025
स्थान : सीएसईबी फुटबॉल मैदान
समय : दोपहर 3:00 बजे
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया है कि वे इस गौरवशाली आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करे

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles