कोरबा // जिले में जगह-जगह संचालित हो रहे पैथोलॉजी लैब/ कलेक्शन सेंटर में हो रही नमूनों की जांच को लेकर सवाल उठे हैं। बिना विशेषज्ञ की उपस्थिति के रक्त आदि नमूनों की जांच हो रही है।पैरामेडिकल स्टाफ के भरोसे संचालित हो रहे अधिकांश लैब की जांच रिपोर्ट भी सवालों के घेरे में रही है। दूसरे जिले में बैठकर पैथोलॉजिस्ट के द्वारा कोरबा जिले में संचालित हो रहे कलेक्शन सेंटर के जरिए मरीज को जांच रिपोर्ट देने और इसमें भी अपना नमूना हस्ताक्षर (कंप्यूटराइज) देने की लगातार मिल रही शिकायतों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है।
कटघोरा में संचालित बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर को लेकर भी इस तरह की शिकायतें थी जिसका संचालन बिलासपुर में निजी अस्पताल का संचालन करने वाले डॉ.दिग्विजय सिंह के द्वारा किया जा रहा है, उक्त सेंटर को सील करने की कार्रवाई खंड चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में की गई।


