कटघोरा वनमंडल ब्रेकिंग / वन विभाग की पहल हाथी प्रभावित ग्रामो के 30 विद्यार्थी वाहन से जाएंगे विद्यालय

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/ पसान  //  कोरबा जिलान्तर्गत वन मंडल कटघोरा के तनेरा क्षेत्र जंगल में 54 हाथी घूम रहे हैं। वन विभाग ने प्रभावितग्रामो के 30 विद्यार्थी को विद्यालय ले जाने और घर छोड़ने तीन वाहनों की व्यवस्था की है। विद्यालय के प्राचार्य ने हाथियों की वजह से पढ़ाई प्रभावित होने की जानकारी दी थी। इसके बाद रेंजर मनीष सिंह ने वाहन की व्यवस्था कराई है।
जानकारी के अनुसार हाईस्कूल तनेरा में ग्राम सरमा, सुखरीताल, हरदेवा, बिलासपुर पारा से विद्यार्थी आते हैं। हाथी कभी भी सड़क पर आ जाते हैं। इसके कारण ग्रामीण अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से डर रहे थे, लेकिन वन विभाग की पहल से अब वाहनों में बैठकर विद्यार्थी विद्यालय जाने लगे हैं।
विद्यालय से छुट्टी होने पर उन्हें घर भी छोड़ा जा रहा है। हाथियों के कारण बिजली आपूर्ति भी बंद की जा रही है। ग्राम तनेरा के सरवन सिंह मरपच्ची ने बताया कि हाथी ग्राम में आ भी जाते हैं। बिजली करंट की चपेट में ना आए इसके लिए आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इसकी वजह से भी ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि जब तक इस क्षेत्र में हाथी रहेंगे, तब तक विद्यार्थीयों को वाहन की सुविधा दी जाएगी। हाथियों की सतत निगरानी की जा रही है।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles