प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड से मिलने वाली है राहत; मौसम विभाग ने बता दी तारीख

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर /नईदिल्ली

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में एक अच्छी खबर दी है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तो मौसम की स्थिति जस की तस बनी रहेगी, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है। वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

आईएमडी ने कहा है कि 19 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर स्थिति बन सकती है। यह 21 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है। 21 जनवरी, तक उत्तरी राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

अगले 24 घंटों में मौसम का हाल
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश हो सकती है। बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हरियाणा में गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है।

पंजाब के कई हिस्सों में भीषण शीतलहर चल सकती है। वहीं, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा
कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई है और एक दिन की राहत के बाद शीत लहर की स्थिति फिर से लौट आई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के मुकाबले शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बृस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोनों राज्यों में अमृतसर, पटियाला, मोहाली, अंबाला सहित कई स्थानों पर कोहरा छाया हुआ है। यहां मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अन्य स्थानों में पटियाला में तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान कड़ाके की सर्दी की चपेट में
सर्द पूर्वी हवाओं के असर से राजस्थान के अनेक इलाके कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। बीते चौबीस घंटे में गंगानगर, जैसलमेर व पिलानी में ‘अति शीत दिवस’ दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 11.7 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, अलवर में 5.5 डिग्री, जयपुर में 5.8 डिग्री, गंगानगर में 5.7 डिग्री, सिरोही, चुरू व जैसलमेर में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles