38.7 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के पहल से तेंदुटिकरा में हरा सोना की खरीदी प्रारंभ

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // विकास खंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत जल्के के आश्रित ग्राम वनांचल तेंदुटिकरा में लघु वनोपज के तहत हरा सोना तेंदुपत्ता का खरीदी इस वर्ष से पहली बार तेंदुटिकरा गांव शुरू हुआ,

इसके पहले यहां के मुल निवासी राष्ट्रपति दत्तक पुत्र पड़ो समुदाय के लोग तेंदुपत्ता बेचने के लिए 6 किलोमीटर आना और 6 किलोमीटर जाना होता था, एकता परिषद संगठन कोरबा,व माननीय सांसद जी ज्योत्स्ना महंत जी के पहल से इन परिवारों के चेहरों में खुशी का माहौल है ।12 किलोमीटर आना जाना में पुरे समय लग जाता था, और यह क्षेत्र घोर हांथी प्रभावित वन मार्ग से जाना पड़ता था, सांसद जी 2 मार्च को इस गांव में आयें तब यहां के निवासी ने  फड़ खोलने का सामुहिक मांग किए थे जिस पर सांसद महोदया ने गंभीरता दिखाते हुए उच्च अधिकारियों से बात की जिसके फलस्वरूप इस वर्ष तेंदुपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू हो गया है, आपको बता दें की मार्च में यहां एकता परिषद का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गांधीवादी आदरणीय राजगोपाल जी, वरिष्ठ पत्रकार व गांधीवादी लोक सदन के संपादक स्व श्री सुरेश चंद्र रोहरा जी, और लगभग पांच जिले के विशेष जनजाति के साथी आदिवासी पंचायत सम्मेलन में शामिल रहे इसी मंच पर लोगों ने तेंदुपत्ता संग्रहण यहां कराने की मांग की थी इसी का परिणाम है कि यहां के मूल निवासी राष्ट्रपति दत्तक पुत्रों में जो जायज मांग था उसको प्राप्त कर लिए हैं


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!