पसान की गोलाबहरा मोहल्ला जाने वाली सड़क हुई खस्ताहाल ,लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // पसान  ::  कोरबा जिला का दूरस्थ ग्राम पंचायत पसान  के सभी मोहल्लों के सड़को का हाल बेहाल हैं ,लोगों को अगर पैदल पूजा करने बस्ती गाँव गोसाई मंदिर जाना हो रास्ते में बह रहे अशुद्ध नाली के पानी से उन्हें दो चार होना पड़ता है  ,यहां के  तालाब के पास से गोळा बहरा की ओर जाने वाली सड़क का बहुत बुरा हाल है ,यहां से गुजरने के लिए लोगों को कई बार सोचना पड़ता है , जबकि इसी रास्ते से होकर मुस्लिम लोगों को कब्रिस्तान जाना पड़ता है ,वही  ईसाई समुदाय का भी कब्रिस्तान इसी सड़क से होकर जाना पड़ता हैं , और तो और वन विभाग की नर्सरी भी इसी सड़क के पास है , इतना महत्वपूर्ण सड़क होने के बाद भी आज तक यहां सी सी रोड नही बन पाया है ,
oplus_34
   सरपंच ने कई बार रायपुर का चक्कर काटा ,पर सड़क पास नहीं हुई 
पसान के सरपंच ने अपने स्तर से कोरबा से लेकर रायपुर तक आवेदन देकर सड़क की मांग की पर उनका हर कोशिश नाकाम हुआ और इस सड़क  की स्वीकृति नहीं मिल पाया  ,कुछ विश्वस्त सूत्रों ने बताया की इस सड़क को बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है , पर यह कितना सही है यह तो वक़्त ही बतायेगा ,

तिरछी नजर

     वैसे देखा जाए तो लगता है  इस सड़क को बनाने में जनप्रतिनिधियों ने भी ज्यादा रुचि नही ली ,जहाँ पंचायत ने मूलभूत राशि से इसका जीर्णोद्धार नही करना चाहा वही , जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष का पसान गृह ग्राम है पर लगता है की उन्होंने भी कभी रूचि नहीं दिखाई ,

सवाल मत पूछो सवाल पूछोगे तो बवाल हो जाएगा

आपको लग रहा होगा की ऐसी सड़क पर सिर्फ आम जनता ही चलकर परेशान हो , यहां नेता मंत्री ,अधिकारी क्यो नही आते ,थोड़ी प्रेरणा की तो उनको भी जरूरत है पर मैंने तो पहले ही लिखा है सवाल मत पूछो सवाल पूछोगे तो बवाल हो जाएगा ,  सड़क मत बनवाओ चुनाव जीत कर गयाब हो जाओ ,जनता हर पांच साल नेताओं के आश्वासन के पूरा होने की बाट जोहते है ,

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles