कोरबा // कोरबी :: कोरबा जिला के विजयवेस्ट कोयला खदान से कोरबी तक ग्यारह करोड़ से बनी सड़क ग्यारह माह भी नही चली यह सड़क इंजीनियर ,ठेकेदार के कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई हैं जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है ,
चिरमिरी क्षेत्र की कोरबा जिला में संचालित होने वाली रानी अटारी ,विजयवेस्ट कोयला खदान से कोरबी तक सड़क निर्माण का कार्य ग्यारह करोड़ में हुआ था ,रोड निर्माण से पहले तक ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा जा रहा था की सड़क बनने से उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ,पर जैसे जैसे निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ ठेकेदार की थुक पालिश से ग्रामीणों ने विरोध करने की कोशिश की गई पर उनकी आवाज ठेकेदार की मलाई मिठाई के आगे दब गई ,और जैसे तैसे सड़क बन गई पर यह सड़क ग्यारह माह भी नही चल पाई ,और पूरी सड़क उखड़ गई है ,जिससे उस सड़क पर चलना आम लोगों के लिए दुभर हो रहा है ,

ग्रामीणों ने खोला मोर्चा की शिकायत
ग्रामीणों ने खराब सड़क से तंग आकर खराब सड़क की जांच के लिए मोर्चा खोल दिया है उन्होंने इसकी शिकायत बिलासपुर मुख्यालय में कर सड़क की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है


