38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

कटघोरा वनमंडल में हाथियों की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल,वन अमला सक्रिय , देखे वीडियो

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / कटघोरा /कोरबा में कटघोरा वनमंडल अंतर्गत बड़काबहरा गांव के पास जंगल और खेत में चार दर्जन हाथियों के दल को देखा गया है। हाथियों का पूरा कुनबा यहां पर मौजूद हैं,जिसमे नर मादा सहित बेबी एलिफेंट भी मौजूद है। एक साथ 48 हाथियों को देखकर ग्रामीण चिंतित नजर आ रहे है। पूरा जंगल हाथियों के चिंघाड़ से गूंज रहा है। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें खदेड़ने का प्रयास करने लगे। हाथियों के मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग का दल मौके पर पहुंच गया और उनकी निगरानी कर रहा है आस पास के गांव में मुनादी कर लोगों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। बावजूद इसके ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है और हाथियों के पास जाकर उसका फोटो खींचने के साथ ही वीडियो भी बना रहे है। हाथियों ने कई किसानों की फसलों को नुकसान भी पहुंचाया है। ग्रामीणों का आरोप है,कि हाथियों को खदेड़ने वन विभाग का प्रयास नाकाफी है।
पसान में  एक दंतैल लगातार उत्पात मचा रहा है


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!