पेरिस में मौजूद लौवर म्यूजियम में रखे प्रतिष्ठित मोनालिसा पेंटिंग पर सूप फेंका, मची अफरा-तफरी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पेरिस
पेरिस में मौजूद लौवर म्यूजियम में रखे प्रतिष्ठित मोनालिसा पेंटिंग पर सूप फेंका गया। फ्रांस में कृषि प्रणाली में बदलाव की जरूरतों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दो प्रदर्शनकारियों ने पेटिंग पर सूप फेंका। गौरतलब है कि पेंटिंग बुलेटप्रूफ शीशे में सुरक्षित रूप से रखा गया है, इसलिए इससे पेंटिंग को सीधे तौर पर कोई नुकसान नहीं हुआ। पेटिंग पर सूप फेंकने के बाद दोनों महिला प्रदर्शनकारी पेंटिंग के नजदीक खड़ी हो गईं। सूप फेंके जाने के तुरंत बाद पेंटिंग को काले पर्दे ढक दिया गया। फ्रांस ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर किसान पेरिस में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

कभी पेंटिंग हुई चोरी तो कभी फेंकी गई एसिड
पहले भी कई बार मोनालिसा पेंटिंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है। साल   1911 में लौवर म्यूजियम के एक कर्मचारी विन्सेन्जो पेरुगिया ने इस पेटिंग को चुरा ली थी। हालांकि, साल 1913 को बरामद कर ली गई। चोर ने पेंटिंग को इटली के एक बाजार में बेचने की कोशिश की थी।

इसके बाद 1950 के दशक में एक पेटिंग पर एसिड फेंके गए थे। एसिड अटैक की वजह से कैनवास के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचा था। इस घटना के बाद पेंटिंग को  बुलेटप्रूफ ग्लास में रख दी गई। वहीं, साल 2009 में एक महिला ने पेंटिंग पर एक सिरेमिक कप फेंक दिया। इसके अलावा साल 2022 में क्लाइमेट एक्टिविस्ट ने केक फेंक दिया था।

पेटिंग बनाने में लगे थे 14 साल 
मशहूर पेंटर लियोनार्दो दा विंची ने इस पेंटिंग को 1503 में बनाना शुरू किया और 14 साल बाद यह पेंटिंग बनकर तैयार हुई थी। जानकार बताते हैं कि इस मोनालिसा के होंठ को बनाने में  लेओनार्दो डा विन्ची को 12 साल लग गए थे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles