सॉस पैन से लेकर शैम्पेन कप तक… फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन से हजारों यूरो के चांदी के बर्तन चोरी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास से चांदी के बर्तन और कीमती टेबलवेयर की चोरी के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। गायब हुई चीजों की कीमत 15,000 से 40,000 यूरो के बीच बताई जा रही है। चोरी की गई चीजों में सेवर पोर्सिलेन, बैकारेट शैम्पेन ग्लास, तांबे के सॉसपैन और रेने लालिक की एक मूर्ति शामिल थी। थॉमस एम और उसके पार्टनर डेमियन जी को चोरी के शक में गिरफ्तार किया गया है।

HighLights

  1. चांदी के बर्तन और कीमती टेबलवेयर चोरी हुए
  2. 15,000 से 40,000 यूरो के बीच है चोरी का सामान
  3. तीन लोगों पर अगले साल चलाया जाएगा मुकदमा

 फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास से चांदी के बर्तन और कीमती टेबलवेयर की संदिग्ध चोरी के मामले में अगले साल तीन लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। इस बात की जानकारी पेरिस अभियोजक कार्यालय ने दी।

गायब हुई चीजों की कीमत 15,000 से 40,000 यूरो (17,500–46,800 डॉलर) के बीच बताई जा रही है, जिसकी पहली रिपोर्ट एलिसी पैलेस के हेड स्टीवर्ड ने की थी।

कौन-कौन सी चीजें हो गईं चोरी?

चोरी की गई चीजों में सेवर पोर्सिलेन, बैकारेट शैम्पेन ग्लास, तांबे के सॉसपैन और रेने लालिक की एक मूर्ति शामिल थी, जिनका इस्तेमाल राजकीय भोज और आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान किया जाता था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में चोरी का पता पैलेस के एक सिल्वर स्टीवर्ड, थॉमस एम से चला, जब कर्मचारियों ने इन्वेंट्री रिकॉर्ड में अनियमितताएं देखीं।

अभियोजकों ने बताया कि उसके पर्सनल लॉकर, गाड़ी और घर से लगभग 100 चीजें बरामद की गईं। बरामद चीजों में से कुछ ऐसी थीं जिनकी पहचान सेवर मैन्युफैक्चरिंग ने ऑनलाइन नीलामी वेबसाइटों पर की थी।

चोरों की गिरफ्तारी हुई

थॉमस एम और उसके पार्टनर डेमियन जी को मंगलवार को चोरी के शक में गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति घिसलेन एम को चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!