श्री राम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन ,उत्सव देखने हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

हिन्दू धर्म रक्षण  संगठन का सफल आयोजन कोरबा / पसान :: बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व विजयादशमी शनिवार को पसान के राजा लालमन सिह स्टेडियम में उत्साह से मनाया गया।  मैदान में सतरंगी आतिशबाजी के रोमांच के बीच रावण दहन किया गया उत्सव देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।शाम होते ही लोग बच्चे, महिलाओं सहित पैदल, वाहनों पर निकल पड़े।   रावण दहन के पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें  : बेल आइकॉन बटन को दबाये 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=rSDXvmlysUsvHVzd

रावण दहन के पूर्व अतिथियों का उद्बोधन हुआ जिसमें  ग्रामवासियों को विजयादशर्मी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बुराई का त्याग कर आपसी प्रेम, सद्भाव को बढ़ाने का संदेश दिया गया।

बुराई के प्रतीक पुतले का दहन

  51 फीट रावण दहन के पहले श्रीराम  की  झांकी निकाली गई। एक घंटे तक यहां आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहा। पटाखों की गूंज के साथ आसमान सतरंगी छटा से जगमगा उठा , आतिशबाजी का लोगों ने आनंद लिया।

मेले सा माहौल, खानपान का आनंद

विजयादशमी उत्सव पर मेले सा माहौल रहा। मैदान में चाट, पकौड़े के ठेले के साथ ही गुब्बारे, खिलौने वालों ने दुकानें सजाई। लोगों ने रावण दहन के साथ ही मेले व  खरीदारी का भी आनंद लिया।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles