मृत मिला बाघ शावक, जंगल में मचा हड़कंप | वन विभाग जांच में जुटा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

शहडोल 8 जनवरी।मृत मिला बाघ शावक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक मादा बाघ शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद बुधवार को इस शावक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मृत शावक की आयु आयु लगभग 7 से 8 माह बताई जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र ताला के बीट कथली (आर एफ 331) में गस्ती के दौरान एक मादा बाघ शावक का शव प्राप्त हुआ। शावक के शव की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी विभागीय अमले के साथ मौके पर पहुंचे और उसके बाद मानक संचालन प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्यवाही की गई।

https://cgcitynews.com

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस शावक की मौत का कारण किसी अन्य वन्य प्राणी से संघर्ष बताया गया है। मृत बाघ का पंचनामा तैयार कर घटना स्थल का संरक्षण किया गया और डॉग स्क्वायड से शव तथा स्थल की जांच कराई गई है। मेटल डिटेक्टर से भी शव की जांच की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई है।

प्रयोगशाला नमूना भेजा जाएगा 

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने बताया कि मृत बाघ शावक का पंचनामा तैयार कर घटना स्थल का संरक्षण किया गया और डॉग स्क्वायड से शव तथा स्थल की जांच कराई गई है। मेटल डिटेक्टर से भी शव की जांच की गई है।  जानकारी के अनुसार कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई है। क्षेत्र संचालक डॉ. सहाय ने बताया कि सक्षम वन्य चिकित्सक की उपस्थिति में पोस्ट मार्टम परीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि नमूना संकलन किया गया है, जिसे परीक्षण के लिए अधिकृत प्रयोगशाला प्रेषित किया जाएगा।

ऐसी भी चर्चा व्याप्त ( मृत मिला बाघ शावक )

यहां यह भी उल्लेखनीय है, कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र पनपथा बफर के बीट सलखनिया से रेस्क्यू कर मादा बाघ के दो शावको को वन परिक्षेत्र ताला के बीट बठान में स्थित इन्क्लोजर में पालन-पोषण हेतु रखा गया था। इन बाघ शावको को बड़े इन्क्लोजर में शिप्ट किया जाना था। लेकिन शिप्टिंग के दौरान एक शावक 5 जनवरी को इन्क्लोजर से बाहर निकल गया था। तभी से यह शावक मिसिंग था और इसकी तलाश के लिए सर्चिंग की जा रही थी। अब ऐसी चर्चा व्याप्त है कि मृत शावक कहीं वही शावक तो नहीं है, जो इन्क्लोजर से बाहर निकल गया था और मिसिंग था।

https://ntca.gov.in https://moef.gov.in https://wccb.gov.in https://www.wwfindia.org https://forest.cg.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles