दर्द और क्रैंप्स से पाना है छुटकारा? पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न खाएं ये चीजें

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव अक्सर अनहेल्दी क्रेविंग को बढ़ावा देते हैं, लेकिन चॉकलेट या पिज्जा की वो एक बाइट आपके दर्द और ब्लोटिंग को दोगुना कर सकती है। मासिक धर्म के उन मुश्किल दिनों को आसान बनाने के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि इन दिनों क्या नहीं खाना चाहिए।

पीरियड्स यानी मासिक धर्म के दौरान हार्मोन्स में बदलाव होने की की वजह से ज्यादातर लड़कियों को कुछ मीठा या चटपटा खाने की क्रेविंग होने लगती है। ऐसे में वह अक्सर अनहेल्दी चीजें ही खाती हैं, जिससे दर्द, ऐंठन, ब्लोटिंग और थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

दरअसल, पीरियड्स के समय महिलाओं को खाने-पीने का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना पेट में गड़बड़ी या मूड स्विंग बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान इन्हें किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

बहुत ज्यादा नमक वाला खाना

ज्यादा नमक शरीर में पानी रोकता है, जिससे ब्लोटिंग, हाथ-पांव में सूजन और बदन भारी लगने लगता है। ज्यादा नमक वाला खाना खाने से पीरियड्स का दर्द और सूजन भी बढ़ सकती है।

मीठा और चीनी वाला खाना

Sweet and sugary foods not eat during periods

पीरियड्स के दौरान कुछ लड़कियों को मीठा खाने का खूब मन करता है। ऐसे में इन दिनों चॉकलेट, मिठाई, केक और शुगर वाले ड्रिंक खाने-पीने से ब्लड शुगर अचानक तेजी से बढ़-घट सकता है। इससे मूड स्विंग और थकान भी ज्यादा होती है।

शराब और स्मोकिंग

अगर आप पीरियड्स के समय अल्कोहल और सिगरेट पीती हैं, तो इससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है और ब्लड शुगर अस्थिर होता है। वहीं, दर्द और थकान ज्यादा महसूस होती है।

कैफीन वाली चीजें

कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स या सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसी चीजें कैफीन से भरपूर होती हैं, जिसे मासिक धर्म के दौरान पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। यह शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ा सकती हैं, जिससे पेट दर्द, नींद में कमी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

ज्यादा मसालेदार खाना

too spicy food not eat during periods

कुछ लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट में भारी दर्द होता है, जिसका एक बड़ा कारण है ज्यादा मसालेदार खाना। लाल मिर्च और अन्य मसालों के कारण पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ सकती हैं। इससे ब्लीडिंग के दौरान पेट में परेशानी या भारीपन महसूस हो सकता है।

ऑलीय और फास्ट फूड

बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें पेट में गैस, भारीपन और अपच बढ़ाती हैं। इसके अलावा, जंक फूड में ट्रांस फैट्स होते हैं जो पीरियड्स के दर्द को और बढ़ा सकते हैं।

रेड मीट

रेड मीट आयरन का बेहतरीन स्त्रोत होता है, लेकिन इसमें प्रोस्टाग्लैंडिन की ज्यादा मात्रा होने की वजह से पेट में ऐंठन और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान रेड मीट को खाने से बचना चाहिए।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!