ट्रेड वॉर: ट्रंप ने कनाडा को दी धमकी, नहीं खुलने देंगे अमेरिका-कनाडा ब्रिज; माननी होंगी ये शर्तें

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

ट्रेड वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कनाडा को धमकी दी है कि अगर शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो अमेरिका-कनाडा को जोड़ने वाले नए पुल को खोलने नहीं दिया जाएगा।

खबरें पढ़े 👇👇

https://cgcitynews.com

HighLights

  1. ट्रंप ने कनाडा को पुल न खोलने की धमकी दी।
  2. शिकायतें न सुलझने पर पुल खोलने से इनकार किया।
  3. 4.7 अरब डॉलर का पुल कनाडा द्वारा वित्तपोषित है।

 ट्रेड वॉर के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कनाडा को धमकाया है कि अगर उसने शिकायतों का समाधान नहीं किया तो अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाले नए ब्रिज को खोलने नहीं दिया जाएगा।

ट्रंप की इस नई धमकी से दोनों पड़ोसी देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका की अपने इस उत्तरी पड़ोसी देश के साथ टैरिफ को लेकर पहले से ही तनातनी है।

अमेरिका के मिशिगन प्रांत के डेट्राइट और कनाडा में ओंटारियो के विंडसर को जोड़ने वाले करीब ढाई किमी लंबे पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे खोले जाने की उम्मीद है।

4.7 अरब डॉलर की लागत वाला यह पुल कनाडा द्वारा वित्तपोषित है। अमेरिका ने इसके निर्माण के लिए भुगतान से इनकार कर दिया था।

ट्रंप ने ब्रिज न खोलने की दी धमकी

ट्रंप ने सोमवार, 9 फरवरी को कहा कि वह गार्डी होवे इंटरनेशल ब्रिज को खोलने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ‘जब तक अमेरिका को हर चीज के लिए पूरा मुआवजा नहीं मिलता, जो हमने उन्हें दिया है, तब तक अनुमति नहीं मिलेगी।

ट्रंप ने आगे कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि कनाडा को अमेरिका के साथ निष्पक्षता और सम्मान के साथ व्यवहार करना चाहिए, जिसके हम हकदार हैं।’

इधर, कनाडा के सबसे बड़े कारोबारी समूह कनाडाई चैंबर आफ कामर्स ने ट्रंप की धमकी आलोचना की और कहा कि पुलों को बाधित करना या बैरिकेड लगाना आत्मघाती कदम है।

कनाडा को लेकर अपना रखा है सख्त रुख

अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप ने कनाडा को लेकर सख्त रुख अपना रखा है। वह कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की धमकी दे चुके हैं। उस पर टैरिफ भी बढ़ा दिया है।

पिछले महीने ट्रंप ने यह धमकी भी दी थी कि अगर कनाडा ने चीन के साथ व्यापार समझौता किया तो उस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया जाएगा।

YouTube 👇👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Home

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!