रानी – अटारी ,विजय वेस्ट कोयला खदान में ट्रांसपोर्टर कर रहे चौथ वसूली ,पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर की जायेगी कार्यवाही की मांग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान :: कोरबा जिला के अंतिम छोर में संचालित चिरमिरी क्षेत्र  साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की रानी अटारी ,विजय वेस्ट कोयला खदानों में प्रति ट्रक ढाई से तीन हजार रुपए की अवैध वसूली कोयला खदान में कोयला ट्रांसपोर्टरों द्वारा लोडिंग लेने वाले गाड़ियों से लगातार की जा रही है ,
चिरमिरी क्षेत्र के रानी अटारी ,विजय वेस्ट की कोयला खदान (अंडरग्राउंड) परियोजना से रोड सेल के माध्यम से कंपनी प्रायवेट लोगों को कोयला बेचती है, लेकिन इन स्थानों पर बेचे जाने वाले कोयले की कीमत एवं समस्त खानापूर्ति के बाद भी ट्रक चालकों से ट्रांसपोर्टरों द्वारा लोडिंग देने के नाम से अवैध वसूली की जाती है ,
2000 से 2500 रुपए की गब्बर टैक्स वसूली ,
पूर्व की कांग्रेस सरकार में कोयला के पेपर बनाने के लिए 25 rs टन गब्बर टैक्स देना पड़ता था ,उसी तरह गाड़ी वालो को अभी लोडिंग लेने के लिए ट्रांसपोर्टरों को 70 rs टन देना होगा ,जिसका उल्लेख बाकायदा ट्रांसपोर्टरों ,एवं गाड़ी मालिक संघ के बीच लिखित समझौता हुआ है

,एसईसीएल के नियम के मुताबिक रोड सेल से कोयला क्रय करने वालों को कोयले की कीमत एवं ट्रक में लोड करने तक का जो भी शुल्क होता है, उसे चुकता करने के बाद डिलीवरी आर्डर (डीओ) दिया जाता है. इसमे स्पष्‍ट रूप से लिखा होता है- डीओ लिफ्टिंग ऑफ कोल, नो पेमेंट रिक्‍वायर्ड. इसके बाद भी प्रति ट्रक से अवैध वसूली की जाती है.रानी अटारी ,विजय वेस्ट कोयला खदान से प्रतिदिन 100 से 150 ट्रक लोड होते हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी राशि की अवैध वसूली की जा रही है. और यह राशि ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से ,सभी जगह बंदरबांट किया जाता है ,जिसमें ,यह राशि रोड सेल के सब एरिया मैनेजर ,काटा बाबू ,समेत अन्य सभी जगह वितरण होता है ,
इससे पहले सीबीआई ने बारौद कोयला खदानों में छापामारी कर 50 करोड़ का घोटाला पकड़ा था जिसमें ट्रांसपोर्टर समेत खदान के मैनेजर भी फंसे थे। वहीं, आशंका जताया जा रहा है कि एसईसीएल के कर्मचारी ही कोल तस्करों को पाल रहा है।
पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर की जायेगी जाँच की मांग ,
इस प्रकार के वसूली के संबंध में पुलिस अधीक्षक कोरबा से शिकायत कर ,यहां से कोयला लेने वाली कंपनियों एवं ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ कर अवैध वसूली करने वालो पर कार्यवाही की मांग की जायेगी
खदान का लोडर खड़ा ,प्राइवेट लोडर 1000 rs गाड़ी में दे रहा लोडिंग 
चिरमिरी क्षेत्र साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की रानी अटारी ,विजय वेस्ट कोयला खदानों  का लोडर  को ब्रेकडाउन बता कर खड़ा कर दिया गया है ,और प्राइवेट लोडर से गाड़ियों को लोडिंग दिया जा रहा है और गाड़ी वाले से 1000 rs वसूली की जा रही है ,सरकारी लोडर कागजो में आज भी लोडिंग कर रहा है

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles