पाइप लाइन ,केबल लाइन के लिए किए गए सुरंग मवेशियों के लिए बन रहे हैं कब्रगाह ,अधिकारी शिकायत पर रहते है मौन ,पी डब्लू डी ,वन अफसर, राजस्व विभाग सभी देते है मौन सहमति

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पसान / कोरबा जिले के अंतिम छोर में बसे पसान ग्राम पंचायत में अधिकारियों द्वारा पाइप लाइन ,केबल लाइन बिछाने में लगे ठेकेदारों को इस कदर संरक्षण दिया जा रहा है कि वह मनमानी पर उतारू हो गये है उनकी मनमानी का असर पशुओं को भुगतना पड़ रहा है ताज़ा मामला आज सुबह देखने को मिला जब इनके द्वारा किए गए खुदाई से होने वाले गड्ढे में एक पशु गिर गया और यह गड्ढा इतना बड़ा था कि उस पशु के लिए उसमे से बाहर निकलना असंभव था जब सुबह ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी तो वे उसे निकालने के लिए सक्रिय हुए ,जबकि ठेकेदार गड्ढा खोदकर चैन की नींद सो गया  ।

    सड़क भी इससे अछूता नहीं है गड्ढे मुख्य सड़क से इतने पास में किया गया है कि वो भी टूट गया है खैर इससे विभाग को क्या सड़क टूटती टूट जाए

 

वन विभाग तो इनसे दो कदम आगे निकल गया नजराना मिलते ही केबल के लिए जंगलों में जेसीबी मशीन से खुदाई की अनुमति दे रखी है अब इसे ही कहते हैं सैय्या भय कोतवाल तो डर काहे का


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles