बिलासपुर में भिड़ीं दो ट्रेनें, मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी लोकल मेमू, 11 की मौत, 20 घायलों का इलाज जारी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर // छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला रेल हादसा हुआ। लाल खदान स्टेशन के पास कोरबा लोकल पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गईं, जिससे हादसे ने भयावह रूप ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोकल ट्रेन के डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। कई डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20  यात्री घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार की शाम करीब 4 बजे के आसपास यह भीषण दुर्घटना हुई। गेवरा से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल ट्रेन लाल खदान स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई। दोनों ट्रेनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के प्रभाव से लोकल ट्रेन के आगे के डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए और कुछ डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। कई लोग डिब्बों में फंस गए थे, जिन्हें गैस कटर की मदद से निकाला जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयावह मंजर

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद आसपास का इलाका मानो युद्धक्षेत्र में बदल गया। डिब्बों से धुआं उठ रहा था और घायल यात्री चीखते-चिल्लाते मदद मांग रहे थे। कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया।फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। रेलवे और जिला प्रशासन दोनों स्तरों पर जांच जारी है। हादसे की भयावहता को देखते हुए देर रात तक बचाव अभियान जारी रहने की संभावना है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles