जीपीएम जिला का अनोखा मामला, सरपंच सचिव नें हार्डवेयर दुकान से खरीदी सेव, बूँदी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

जीपीएम // जीपीएम जिले की कोटमी में साहू हार्डवेयर नाम से दुकान संचालित है जहाँ लोहे की सामग्री, सीमेंट,गिट्टी छड़, रेत कहे तो यह दुकान बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई करती है, यहाँ तक तो ठीक रहा पर मामले में नाटकीय मोड़ तब आया ज़ब ग्राम पंचायत सेखवा के सरपंच, सचिव नें हार्डवेयर दुकान से सेव, बूँदी खरीद ली और बाकायदा उसका बिल बाउचर लगाकर पैसे का आहरण कर लिया

 ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा बिल फर्जी है और इसका उद्देश्य सिर्फ सरकारी राशि का गबन करना है। ग्राम पंचायत के कई कार्य पहले से ही ठप पड़े हुए हैं। सचिव का ध्यान गांव के विकास कार्यों की जगह हर्बल लाइफ जैसे नेटवर्क मार्केटिंग में लगा हुआ है। वह आए दिन उत्पाद बेचने और नए सदस्यों को जोड़ने में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में पंचायत के प्रशासनिक कार्य भगवान भरोसे चल रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार सचिव के खिलाफ शिकायतें दी गईं, लेकिन उच्च अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। सरपंच और सचिव की मिलकर योजनाओं की राशि का मनमाना उपयोग कर रही है। कई कामों का भुगतान बिना कार्य पूर्ण किए ही कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह “सेव-बूँदी वाला बिल” तो बस एक उदाहरण है ऐसे कई और भुगतान संदिग्ध तरीके से किए गए हैं। विकास के नाम पर पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला है,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles