नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव का आज होगा एक साथ ऐलान. त्रिस्तरीय-पंचायतों के चुनाव अप्रैल-मई में कराए जा सकते हैं

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय “पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान सोमवार को होगा। इसके साथ ही प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूल-कॉलेज की परीक्षाओं को देखते हुए नगरीय चुनाव फरवरी माह के अंतिम हफ्ते तक संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव अप्रैल-मई में कराने की तैयारी है।

राज्य शासन ने जारी की गाइडलाइन
आचार संहिता से संबंधित विषय पर तत्कालिक निर्णय लेना आवश्यक हो तो राज्य निर्वाचन आयोग से परामर्श कर निर्णय लिया जाए।
कर्मचारियों व अधिकारियों को कलेक्टर की बिना अनुमति के अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। नियुक्ति व पदस्थापना भी प्रतिबंधित रहेगी।
सरकार के मंत्री कोई घोषणा नहीं कर पाएंगे और न ही भूमिपूजन या लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लाउडस्पीकर के उपयोग, वाहनों की व्यवस्था, विश्रामगृहों व भवनों में कमरों का आरक्षण, निर्वाचन के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था, शिकायतों के निराकरण, स्थानीय निकायों, शासकीय उपक्रमों, सहकारी संस्थाओं आदि के वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध आदि के संबंध में भी दिशा-निर्देश।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles