कोरबा में वजन त्यौहार 2026 का शुभारंभ: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर दिया जोर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा, 09 फरवरी 2026/ शासन के निर्देशानुसार वजन त्यौहार 2026 का शुभारंभ आज आंगनबाड़ी केन्द्र रामपुर-1, सेक्टर रामपुर, कोरबा (शहरी) में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) श्री बसंत मिंज, वार्ड पार्षद श्रीमती ममता यादव तथा परियोजना अधिकारी श्री मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।

Korba Wajan Tyohar 2026 Launch
Korba Wajan Tyohar 2026 Launch
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र में उपस्थित बच्चों द्वारा अभिवादन और स्वागत से हुई। इसके पश्चात कलेक्टर श्री दुदावत ने बच्चों से आत्मीय परिचय लिया। बच्चों द्वारा-नींबू देखो गोल-गोल और मछली जल की रानी है जैसी बालगीत प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और आनंददायक बना।

ख़बरों से जुड़े 👇

https://cgcitynews.com
कलेक्टर ने बच्चों को विभिन्न रंग दिखाकर रंगों की पहचान कराई तथा सब्जियों और फलों के चित्रों के माध्यम से उनके पोषण महत्व पर चर्चा की। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए और गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र में दर्ज बच्चों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं, कुपोषण की स्थिति और टीकाकरण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने सही तरीके से वजन और ऊँचाई मापने पर विशेष निर्देश दिए। साथ ही एनआरसी और घर पर बच्चों की उचित देखभाल पर ध्यान देने की बात कही। केंद्र के उन्नयन के लिए वार्ड पार्षद महोदया से भी चर्चा की गई।
कलेक्टर की उपस्थिति में दो बच्चों-नव्या (उम्र 2 माह), पिता: करण गोड और आन्या (उम्र 5 माह), पिता- शनि जायसवाल का वजन इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से और ऊँचाई इन्फेंटोमीटर से मापी गई। कलेक्टर ने सभी हितग्राहियों को टीकाकरण, संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और बच्चों की नियमित निगरानी से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
वजन त्यौहार के इस शुभारंभ कार्यक्रम में 0 से 6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती महिलाएँ, शिशुवती माताएँ, किशोरी बालिकाएँ, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन और स्थानीयजनों की सक्रिय उपस्थिति रही। वजन त्यौहार का उद्देश्य बच्चों की पोषण स्थिति का वास्तविक आकलन कर उन्हें आवश्यक सेवाओं से जोड़ना और समुदाय में पोषण जागरूकता बढ़ाना है।

YouTube 👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

कोरबा वजन त्यौहार 2026

कोरबा: क्लस्टर पसान में मनाया गया वजन त्यौहार, सरपंच सुरेंद्र तिग्गा रहे मुख्य अतिथि


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles