दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर करीब 1 बजे जुहू स्थित उनके बंगले में निधन हो गया। 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता की ये विदाई सिनेमा जगत के लिए एक युग का अंत है। न्यूज एजेंसी IANS की पुष्टि के बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया।

अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर हो रहा है, जहां अमिताभ बच्चन-अभिषेक, आमिर खान, संजय दत्त, सलीम खान समेत तमाम सितारे पहुंच चुके हैं। भारी सिक्योरिटी के बीच पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से श्मशान ले जाया गया। सफेद सूट में टूटी हुई हेमा मालिनी और उदास चेहरों वाले परिवार के सदस्यों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Oplus_131072

सितारे पहुंचे श्रद्धा सुमन अर्पित करने, सिक्योरिटी हाई अलर्ट

विले पार्ले श्मशान भूमि पर दोपहर 3 बजे से ही भीड़ जुटने लगी। भारी सिक्योरिटी तैनात कर दी गई है, और मीडिया को दूर रखा गया है। सबसे पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और बेटे अभिषेक बच्चन पहुंचे – अमिताभ सफेद कुर्ते और काली सदरी में गंभीर मुद्रा में नजर आए, जबकि अभिषेक ने चुपचाप प्रवेश किया। आमिर खान भी पहुंचे, जिन्होंने शांत भाव से श्रद्धांजलि दी। संजय दत्त और सलीम खान (सलमान के पिता) भी अंतिम दर्शन को श्मशान घाट पहुंचे।

हेमा मालिनी सफेद सूट में श्मशान पहुंचीं – उनकी आंखें सूजी हुईं, चेहरा पीला पड़ गया। बेटी ईशा देओल ने मां को सहारा दिया, जबकि सनी और बॉबी देओल चुपचाप गुमसुद नजर आए। पोते करण देओल की घर के बाहर सिर झुकाए खड़ी तस्वीर वायरल है – आंसुओं से भरी आंखें और सदमे का चेहरा। सनी ने हाल ही में पपराजियों पर भड़के थे, ‘ आपको शर्म आनी चाहिए… फर्जी खबरें फैलाकर दर्द क्यों दो?’ अब ये सारी नाराजगी एक तरफ रख, पूरा परिवार एकजुट होकर विदाई दे रहा है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles