40.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, April 25, 2026

‘नशे की जद में गांव के बच्चे’: ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बालोद के सनोद गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन हुआ। जहां कलेक्टर से गांव के लोगों ने गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि नशे से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, बच्चे लत में फंस रहे हैं। आबकारी अधिकारी ने जांच-कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम सनोद के पंचायत प्रतिनिधि आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने गांव में अवैध शराब बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब से गांव का माहौल बिगड़ रहा है

स्टेट हाईवे से लगे होने के कारण यहां शराब के नशे में सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती हैं। ढाबों से लेकर कई दुकानों पर अवैध शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि बच्चे भी शराब के आदी हो रहे हैं। उनका गांव आज शराब की जद में आ गया है।

संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। इससे अवैध शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं। आबकारी अधिकारी ने पूरे मामले पर जांच और कार्रवाई की बात कही है। सरपंच दिगेश्वर नाथ ने कहा कि वे अवैध शराब को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है।

सरपंच दिगेश्वर नाथ ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्र को अवैध शराब से पूर्णतः प्रतिबंध करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन जांच में आती है तो वे सभी जगह चिह्नित करेंगे। इन जगहों पर अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। ग्रामीण अध्यक्ष चित्रांगद साहू ने बताया कि अवैध शराब गांव की व्यवस्थाओं में बाधा डाल रही है।

चित्रांगद साहू ने कहा कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए गए। लेकिन उन्हें इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रशासनिक संरक्षण में अवैध शराब का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!