विनीता देवी तंवर ने जिला पंचायत सदस्य के लिए ठोकी ताल ,क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय दावेदार लोगों का मिलेगा एकतरफा समर्थन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //पसान // छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन चुनावी माहौल गरमाने लगा है। राजनीतिक दलों के नेता और निर्दलीय उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं। इनमें कई नेता अपने प्रभाव और पहचान के बल पर टिकट के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं कई पूर्व जनप्रतिनिधि अपने विकास कार्यों के आधार पर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। इसी क्रम में पसान सरपंच विनीता देवी तंवर ने भी जिला पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक 10 पसान से जिला पंचायत सदस्य हेतुअपनी मजबूत दावेदारी पेश की है ,

सरपंच रहते किये उल्लेखनीय कार्य

विनीता देवी तंवर विगत 10 वर्षों से सरपंच रहते हुए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिसमें पसान में जल संकट को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाने का कार्य किया है , उनके नेतृत्व में हर घर तक साफ और पीने योग्य पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई हर मोहल्ले में सड़कों का जाल बिछाकर गांव के विकास में अलग पहचान बनाई है

अन्य विकास कार्य

सामुदायिक भवन का निर्माण,नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था में सुधार ,गरीब और जरूरतमंद परिवारों के राशन कार्ड बनवाने में सहायता ,वार्ड के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष पहल।

नई जिम्मेदारी के लिए तैयार

अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों के आधार पर विनीता देवी अपनी नई पारी के लिए जनता का समर्थन हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जिला सदस्य में मौका मिलता है, तो वे अधूरे विकास कार्यों को पूरा करेंगी और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी। उनका मानना है कि उनकी जीत गांव के विकास को मजबूत स्थिति में लाने में मदद करेगी। विनीता देवी की उम्मीदवारी और उनके विकास कार्यों पर जनताओं का सकारात्मक रुख देखकर यह स्पष्ट है कि चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles