नई दिल्ली:
स्मार्टफोन बाजार में आज एक और बड़ा लॉन्च होने जा रहा है। Vivo अपनी V70 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी इस डिवाइस को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी, जिसे ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम के जरिए देखा जा सकेगा।
इस स्मार्टफोन को मिड-प्रिमियम सेगमेंट में उतारा जा रहा है, जहां इसकी संभावित कीमत करीब 40,000 रुपये बताई जा रही है। इस रेंज में इसका मुकाबला Redmi Note 15 Pro+ और Realme 16 Pro+ 5G जैसे फोन्स से होगा।
Vivo V70 FE में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलेगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी मानी जा रही है, जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।
कैमरा सेगमेंट में भी कंपनी ने बड़ा दांव खेला है। फोन में 200MP का मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।


